मां-बेटे के कारनामों की खुली पोल, इको कार से अवैध काम, गरियाबंद पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, दोनों गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। वाहन जांच के दौरान ओडिशा की ओर से छत्तीसगढ़ आ रही एक सफेद रंग की इको कार से 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:10 बजे उप निरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C स्थित खूंटगांव चेकपोस्ट पर एमसीपी चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान धरमगढ़ (ओडिशा) की ओर से देवभोग (छत्तीसगढ़) आ रही सफेद रंग की पुरानी इको कार क्रमांक CG 25 N 8089 को रोककर तलाशी ली गई।

वाहन की डिक्की की जांच करने पर सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में गांजा भरा मिला। इसके बाद पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई करते हुए कार में सवार दोनों लोगों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान गांजे का कुल वजन 18 किलो 100 ग्राम पाया गया।

बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डिंडेश्वर पाण्डेय (25 वर्ष), पिता नंदकिशोर पाण्डेय और सीता पाण्डेय (46 वर्ष), पति नंदकिशोर पाण्डेय के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्राम कालमीटांट, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गांजे के अवैध परिवहन के मामले में थाना देवभोग में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 9 लाख रुपए बताई गई है, वहीं कार और मोबाइल सहित कुल जब्ती का मूल्य लगभग 12 लाख 5 हजार रुपए आँका गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के निर्देशन और मार्गदर्शन में ऑपरेशन निश्चय के तहत की गई। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई: 91 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, बस और आइस बॉक्स बना गांजा तस्करी का जरिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button