दीपावली की खुशियां मातम में बदली: 2 बाइक में टक्कर, पिता की मौत, बेटा गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर से पिता की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटा महाराष्ट्र से दीपावली पर्व मनाने के लिए घर आ रहा था। बेटे के आने की जानकारी मिलने पर पिता उसे लेने गया था। दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसा मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक केंवटाडीह निवासी रूपराम निराला (45) का बेटा नरेंद्र कुमार निराला महाराष्ट्र के गोंदिया में जॉब करता है। वहीं, रूपराम गांव में खेती-किसानी का काम करता था। दीपावली पर्व मनाने के लिए नरेंद्र कुमार अपने गांव लौट रहा था। ट्रेन से बिलासपुर पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को फोन किया। इस दौरान रूपराम ने अपने बेटे को बोला कि वहां से मल्हार तक बस में आ जाना और मल्हार में मैं तुम्हे लेने आ जाऊंगा। बस आने से पहले ही रूपराम मल्हार में अपने बेटे के आने का इंतजार कर रहा था।
बाइक से लौटते समय हुआ हादसा
मल्हार में बस से उतरने के बाद नरेंद्र और उसके पिता रूपराम बाइक से गांव लौट रहे थे। घटना देर शाम की है। अभी दोनों पिता-पुत्र ग्राम कटहा के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रूपराम के सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं नरेंद्र कुमार भी बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ा रहा। इस हादसे के बाद दोनों पिता-पुत्र करीब आधे घंटे तक सड़क में ही पड़े थे। बताया गया कि जिस बाइक ने टक्कर मारी थी, उसका चालक बाइक लेकर भाग गया था। राहगीरों ने खून से लथपथ पिता-पुत्र को देखकर पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रूपलाल के शव के साथ ही गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही उनके परिजन को घटना की जानकारी दी। रुपलाल का शव मस्तूरी अस्पताल के मॉरच्यूरी में है। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर दूसरे बाइक सवार की जानकारी जुटाकर तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film