पीएम श्री हरिहर शाला की छात्राओं ने नवापारा थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पीएम श्री हरिहर शाला की छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए नवापारा थाना परिसर पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर स्वयं द्वारा बनाई गई राखियां बांधीं। छात्राएं प्राचार्य फाखरा ख़ानम दानी के नेतृत्व में थाना पहुंचीं। इस दौरान शिक्षिका हिमानी मैम एवं शिक्षक भोमेश देवांगन भी मौजूद रहे।

छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियां पुलिस जवानों को बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। राखी बांधने वाली छात्राओं में पिहू सोनी, देविका देवांगन, बिंदु ध्रुव, श्रद्धा साहू, रिया दुबे, हर्षिका कंसारी, राधिका प्रजापति, तस्सबूम मन्नडे, हरगुन साहू एवं हिमाक्षी साहू शामिल रहीं।

बच्चियों के हाथों से बनी राखियां पाकर पुलिस जवानों के चेहरे पर खुशी और अपनापन देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप नगद राशि प्रदान की। नगद उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस दौरान थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। पुलिस जवानों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन सुरक्षा और भाईचारे का संदेश भी

प्राचार्य फाखरा ख़ानम दानी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। बच्चों द्वारा स्वयं राखी बनाकर पुलिस जवानों को बांधना उनके भीतर रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाली सराहनीय पहल है।

इस पहल ने पुलिस और स्कूली बच्चों के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत किया तथा रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मिशन उत्कर्ष 2.0: मानिकचौरी स्कूल में अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं और पढ़ाई का जायजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button