रेल्वे ट्रैक पर भाई-बहन की लाश: प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले में रेल्वे ट्रैक पर भाई-बहन की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों दूर के रिश्ते में भाई बहन थे। दोनों को आखिरी बार गांव में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में देखा गया था। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। कुछ समय बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई है। जिसके चलते दोनों ने जान दी है। फिलहाल कोमाखान पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिवनीकला निवासी लोकेश्वर पुरानिक(27) पहले से शादीशुदा था। लोकेश्वर और रिश्ते में उसकी 16 साल की बहन शुक्रवार शाम को गांव में आयोजित भंडारे में दिखे थे। यहां भंडारा भागवत कार्यक्रम के बाद आयोजित किया गया था। बताया गया था कि दोनों को यहीं आखिरी बार देखा गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दोनों एक ही गांव में रहते थे। कार्यक्रम के बाद सब अपने घर चले गए थे। मगर ये दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर रात कुछ लोगों ने गांव से गुजरे ट्रैक पर दो लोगों की लाश देखी थी। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने आस-पास के लोगों के जरिए पता लगाया। तब दोनों शवों की पहचान हो सकी है।
अगले दिन दोनों का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का लगा रहा है। हम परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं गांव वालों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film