अभनपुर ब्रेकिंग: खेत में मिला क्षत-विक्षत शव, अलग-अलग टुकड़ों में पड़ा था शव, नहीं हो पाई पहचान; पुलिस ने जारी की बेल्ट की तस्वीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खेत में क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव अलग-अलग टुकड़ों में पड़ा मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

अलग-अलग टुकड़ों में पड़ा था शव

जानकारी के अनुसार ग्राम उल्बा में गांव के बाहर सुनसान इलाके में खेत किनारे एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत लाश मिली है। दोपहर ग्रामीणों ने खेत के पास एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। लंबे समय तक खुले स्थान पर पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है, जिससे पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। वहीं मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी बेल्ट पर बने मोनो (चिन्ह) की तस्वीर सार्वजनिक की है और लोगों से सहयोग मांगा है।

अभनपुर पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बेल्ट के आधार पर मृतक की पहचान कर सके या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल थाना अभनपुर से संपर्क करे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस का कहना है कि मामला हत्या या अन्य किसी अपराध की पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर-राजिम मार्ग पर सड़क किनारे मिला युवक का शव, इस बात की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button