रायपुर संभागायुक्त ने की समीक्षा बैठक : लंबित राजस्व प्रकरणों एवं भारतमाला परियोजना भू-अर्जन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर संभागायुक्त श्याम धावडे की अध्यक्षता में 19 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय आयुक्त, रायपुर संभाग के सभाकक्ष में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं भारतमाला परियोजना से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रायपुर संभाग अंतर्गत संबंधित जिलों के अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भू-अर्जन से संबंधित अधिकारी तथा भारतमाला परियोजना के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान नामांतरण, खाता विभाजन, व्यपवर्तन एवं सीमांकन से संबंधित लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की भी जानकारी ली गई।

डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा

बैठक में भारतमाला परियोजना से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। भू-अर्जन प्रकरणों में मध्यस्थम् एवं सुलह अधिनियम, 1996 के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों से संबंधित मूल अभिलेख एवं जवाबदावा की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतमाला परियोजना से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों के निराकरण के साथ-साथ संबंधित मूल अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’, जनभागीदारी के इस ऐतिहासिक आयोजन ने बनाया कीर्तिमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button