आकाशीय बिजली का कहरः 13 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निरतू का है।

जानकारी के अनुसार निरतू निवासी दीपक पटेल पिता राजेश पटेल शाम अपने घर के सामने मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बच्चे संभल पाते उससे पहले ही आसमान से तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दीपक समेत दो बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

बिजली गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल बच्चे का इलाज किया गया, जिसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसा हरि पटेल के घर के पास हुआ। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंगः आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू की मौत, गर्भवती महिला हुई घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button