कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा के वरिष्ठ भाजपा नेता स्वाधीन जैन अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर बालोद से लौट रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन जमहीटोला टोल प्लाजा के पास उनकी कार की टक्कर एक बुजुर्ग साइकिल सवार से हो गई। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान सुवर बोड़ निवासी कमलू राम कोठारी (60) के रूप में हुई है। जो कुसुमकसा से साइकिल से घर लौट रहा था।

हादसे में स्वाधीन जैन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने निजी वाहन से स्वाधीन को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में कार में सवार अन्य लोग को मामूली चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकराई, तीन दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल