शादी के दूसरे दिन ससुराल पहुंचा दुल्हन का प्रेमी, “वो मेरी गर्लफ्रेंड है” कहकर घर में किया हंगामा, दूल्हे ने मांगा तलाक, रिसेप्शन रद्द

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी समारोह उस वक्त सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब विवाह के महज दो दिन बाद दुल्हन का कथित प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। प्रेमी ने घर पहुंचते ही दावा कर दिया कि दुल्हन पिछले तीन साल से उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध हैं। इसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ और मामला सीधे थाने पहुंच गया। मामला मनेंद्रगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

6 मई को हुई शादी

जानकारी के अनुसार ग्राम कठौतिया निवासी नवीन कुमार की शादी 6 मई को ग्राम कोड़ा की युवती अनिता से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। 7 मई को दुल्हन की विदाई हुई और वह ससुराल पहुंची। घर में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं, तभी 8 मई को अचानक दुल्हन का कथित प्रेमी मयूर अग्रवाल वहां पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि मयूर ड्राय फ्रूट्स का व्यवसाय करता है। उसने परिवार वालों के सामने दावा किया कि वह युवती के साथ पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में है और परिवार के दबाव में उसकी शादी कर दी गई। उसने यह भी कहा कि उसके पास दोनों के फोटो और वीडियो मौजूद हैं। प्रेमी की बातें सुनते ही दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

थाने में भी जमकर हंगामा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन तथा प्रेमी को सिटी कोतवाली ले गई। थाने में देर रात करीब 2 बजे तक समझाइश और बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इस दौरान प्रेमी युवती को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ा रहा। वहीं दूल्हे ने साफ कह दिया कि वह अब दुल्हन को अपने साथ नहीं रखेगा और तलाक चाहता है। दूल्हे ने आरोप लगाया कि उससे सच्चाई छिपाकर शादी कराई गई।

आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास

पूरे घटनाक्रम के बाद रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन को अंततः मायके लौटना पड़ा, जबकि पुलिस ने शांति भंग की आशंका पर प्रेमी को लॉकअप में बंद कर दिया। सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। दोनों परिवारों को समझाइश देकर आपसी सहमति से मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमी संग भागी पत्नी, मनाने गया पति; नहीं मानी तो प्रेमी के घर के सामने लगाई फांसी, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button