खाद्य विभाग की कार्रवाई: 40 किलो सड़ा-गला फल मौके पर कराया नष्ट, फल मार्केट से लिए गए 5 नमूने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल तथा रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालपुर स्थित होलसेल फल मार्केट का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने तरबूज के 2, अनार के 1, आम के 1 और मौसंबी के 1, कुल 5 नमूने संग्रहित किए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर रखे 2 कैरेट, लगभग 40 किलोग्राम सड़े-गले फल को टीम ने नष्ट कराया। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सजग रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को दें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: हॉस्पिटल कैंटीनों में मिली एक्सपायर्ड ब्रेड, 15 दिन के अभियान में खुलीं कई खामियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button