अभनपुर-राजिम मार्ग पर सड़क किनारे मिला युवक का शव, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर-राजिम मार्ग पर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अभनपुर खोला मोड के पास स्थित कर्रा बाघिन मंदिर परिसर में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थित में मिला। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अभनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सावन साहू निवासी ग्राम सिवनी खुर्द, जिला धमतरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सावन साहू अपने ससुराल अभनपुर के ग्राम सातपारा आया हुआ था। वह घर से अभनपुर मार्केट घूमने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन बाद में उसका शव अभनपुर-राजिम मार्ग पर मिला। मृतक की बाइक भी शव के पास ही कुछ दूरी में खड़ी मिली है। प्रारंभिक जांच में जहर सेवन से मौत होने की बात सामने आ रही है। मृतक के मुंह झाग निकला हुआ था। अभनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर ब्रेकिंग: बाइक समेत पानी में मिला शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस











