प्रेमिका की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, छोटी बहन ने तालाब में कूदकर जान बचाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सिरफिरे प्रेमी ने दिनदहाड़े नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी है। आरोपी ने मृतक के छोटी बहन पर भी वार कर घायल कर दिया है। दोनों बहन गुरूवार को शीतला मंदिर में जवारा विजर्सन देखने गए थे, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तीन बजे सुपेला के इंदिरा नगर शीतला मंदिर में दोनों बहने जवारा विसर्जन देखने गए है। तभी आरोपी महेश यादव वहां पहुंचा और बड़ी बहन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं आरोपी ने चाकू लेकर छोटी बहन को भी मारा, लेकिन एक वार पड़ते ही वो जान बचाने तालाब में ही कूद गई। आरोपी ने बड़ी बहन के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। सीने पर और पेट में चाकू लगने से उसका अधिक खून बह गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं छोटी बहन की हालत गंभीर है। उसे दुर्ग रेफर किया गया है।
जेल गया था आरोपी
आरोपी और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन दो महीने पहले महेश चोरी के मामले में जेल गया था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और से चक्कर शुरू हो गया था। महेश जेल से छूटते ही लड़की को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन लड़की ने मिलने से इंकार कर दिया। इधर आरोपित ने उसे किसी और लड़के के साथ घूमते देख भी लिया था और इस बात को सहन नहीं कर सका। इसी बात की रंजिश महेश रखे हुए था। जवारा विसर्जन के दौरान उसने लड़की आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की वहां अपनी छोटी बहन के साथ पहुंची तो उसने चाकू से दोनों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें छोटी बहन बुरी तरह घायल हो गई, वहीं बड़ी बहन के सीने में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छत पर सो गया था आरोपी
महेश ने जिस समय हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वह काफी नशे में था। हत्या करने के बाद वो मौके से भाग गया और पास स्थित शासकीय स्कूल की छत पर चढ़कर सो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए और जैसे ही पता चला उसे चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button