नवापारा में कमरे में घुसकर महिला से छेड़छाड़, रिश्तेदार ने हाथ पकड़कर खींचा; विरोध करने पर अश्लील गालियां दी; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में एक महिला से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नवापारा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। आरोप है कि उसने पीड़िता के कमरे में घुस गया और उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 17 जुलाई 2026 को थाना गोबरा नवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका रिश्तेदार कमल कुमार कोसरे उसके कमरे में घुस आया और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचने लगा। महिला ने आरोपी की हरकत का विरोध किया और उसे मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील व्यवहार और गाली-गलौज की।
महिला की चीख सुनकर आरोपी की पत्नी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की और इसके बाद वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट के आधार पर नवापारा थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 एवं 75(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने प्रार्थिया और घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने पतासाजी के दौरान आरोपी कमल कुमार कोसरे को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
चलती राह में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार











