आजीविका डबरी से सशक्त हो रहे ग्रामीण, जल संरक्षण के साथ बढ़ रहे आय के नए अवसर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा आजीविका डबरी अभियान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में जल संरक्षण और ग्रामीणों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद पंचायत आरंग में अभिनव पहल के रूप में आजीविका डबरी निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एवं विभिन्न विभागों के अभिसरण के माध्यम से यह कार्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत कुल 26 आजीविका डबरी (निजी डबरी) निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 1 कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 7 कार्य प्रगति पर हैं। शेष कार्यों को भी आगामी समय में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आजीविका डबरी के माध्यम से ग्रामीणों को मछली पालन, बत्तख पालन, तटबंधों पर सब्जी उत्पादन एवं फलदार वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित किया जा रहा है।

स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार

आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास को भी बढ़ावा दे रही है।

आजीविका डबरी निर्माण कार्य के बाद कृषि, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभागों के समन्वय से हितग्राहियों को अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। साथ ही, स्व-सहायता समूहों और स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार के द्वार खुल रहे हैं।

यह कार्य कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जो ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्मृति पुस्तकालय योजना: 11 हजार से अधिक पुस्तकों का दान, आप भी जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button