ब्रेकिंग : CBSE ने जारी किया 10th 2026 का रिजल्ट, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर, इस लिंक से सीधे देखे अपना रिजल्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (Secondary School Examination) के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट जारी होते ही देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन स्कोरकार्ड के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। ये परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, आवेदन संख्या, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें :- https://cbseresults.nic.in/
अलग-अलग लिंक से देख सकते हैं रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग लिंक के जरिए देख सकते हैं। रिजल्ट राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से प्रकाशित किया गया है, जिससे वेबसाइट पर सुचारू रूप से परिणाम उपलब्ध हो सके। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, और परिणाम जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के विभिन्न लिंक का उपयोग कर अपने अंक जांचें।
CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन जारी किए गए परिणाम केवल तात्कालिक जानकारी के लिए हैं। मूल अंकसूची (मार्कशीट) संबंधित स्कूलों द्वारा अलग से जारी की जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही कई जगहों पर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे स्कूलों और परिवारों में खुशी का माहौल है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1










