छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’, 30 नवंबर से घर-घर सर्वेक्षण

15 दिसंबर तक असाक्षरों का होगा चिन्हांकन, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)रायपुर :– छत्तीसगढ़ को वर्ष 2026-27 में पूर्ण साक्षर राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ प्रदेश में ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान शुरू किया जाएगा। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 30 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक प्रदेश के सभी ग्रामों और नगरीय वार्डों में घर-घर सघन सर्वेक्षण कर 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। इसके लिए राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अभियान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। ईंट भट्ठों, निर्माण स्थलों, पलायन करने वाले परिवारों, दूरस्थ गांवों, जेलों और पुनर्वास केंद्रों में भी असाक्षरों का सर्वे किया जाएगा।

चिन्हांकित लोगों के लिए 5 से 6 शिक्षार्थियों के छोटे समूह बनाकर साक्षरता कक्षाएं संचालित होंगी। प्रत्येक शिक्षार्थी को 200 घंटे का निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों में बैगलेस डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम, नाटक, सांस्कृतिक गतिविधियां और प्रभात फेरियां आयोजित की जाएंगी।

पूर्ण साक्षर छत्तीसगढ़ का लक्ष्य

अभियान के तहत 15 से 25 दिसंबर तक सर्वेक्षण में छूटे परिवारों का सत्यापन होगा। 25 से 31 दिसंबर तक 5 से 10 प्रतिशत घरों का रैंडम भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 31 दिसंबर से वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली साक्षरता महापरीक्षा तक नियमित कक्षाएं संचालित कर शिक्षार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।

कलेक्टरों को अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य शेष असाक्षर व्यक्तियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर जनभागीदारी के माध्यम से पूर्ण साक्षर छत्तीसगढ़ का लक्ष्य हासिल करना है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल