फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल का सड़क हादसे में निधन : सीएम ने जताया दुख

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार देवराज रायपुर के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार लाभांडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने देवराज की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में देवराज की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि देवराज पटेल अपने दोस्त के साथ कही जा रहे थे तभी रायपुर के लाभांडी के पास उनकी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। बाइक देवराज का दोस्त चला रहा था। इस हादसे में पीछे बैठे देवराज की मौत हो गई वहीं उसके दोस्त को चोट आई है।
आपको बता दें कि देवराज छत्तीसगढ़ के जाने माने फेमस कामेडियन यूट्यूबर हैं। वह महासमुंद जिले में रहता था। कुछ दिनों पहले ही देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका। इसके बाद सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।
इस हादसे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांतिः”

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल