शादीशुदा महिला ने नाबालिग से बनाए शारीरिक संबंध, रेप के आरोप में महिला गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक विवाहित महिला ने नाबालिग युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने महिला को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। नाबालिग के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक के परिजनों ने 1 जुलाई को जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा 28 जून से लापता है। तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि नाबालिग लड़का जगदलपुर में है। तुरंत पुलिस टीम भेजी गई, जहां से नाबालिग को बरामद कर लिया गया और उसके साथ रहने वाली 25 वर्षीय महिला को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी ने लड़की का अपहरण कर मंदिर में मांग भरकर शादी की, फिर घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल