किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला दलाल समेत तीन लड़कियां संदिग्ध हालत में गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एक महिला किराए के मकान में देह व्यापार चला रही थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान तीन लड़कियां संदिग्ध हालत में पकड़ी गईं। पुलिस ने महिला दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि भटगांव इलाके में किराए के मकान में देह व्यापार चलाया जा रहा है। पुलिस ने एक पॉइंटर को पैसे लेकर मकान के अंदर भेजा। सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तीन लड़कियां संदिग्ध हालत में पकड़ी गईं। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें काम के बहाने बुलाया गया था और उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने एक महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है।

मकान की तलाशी के दौरान संदिग्ध सामग्री मिली। उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से सारंगढ़ की रहने वाली रुषा खरे (37) ने दो महीने पहले अपने परिचित डेविड के जरिए भटगांव में एक मकान किराए पर लिया था। तभी से वह मकान में सेक्स रैकेट चलाने लगी। वह अंबिकापुर, रायगढ़, कोरबा, जशपुर समेत अलग-अलग इलाकों से देह व्यापार में लिप्त लड़कियों और महिलाओं को बुलाती थी। पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मुंबई से भी लड़कियां आती थीं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेक्स रैकेट के खिलाफ एक्शन में पुलिस: रायपुर में सौ से ज्यादा स्पा सेंटरों में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान बरामद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल