चोरी की बाइक का आ रहा चालन, परेशान शख्स ने जनदर्शन में की शिकायत, जानिए जनदर्शन में आने वाले ऐसे अजीबो-गरीब मामले

मुख्यमंत्री ने प्रार्थी को राहत दिलाने दिए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूसरे जनदर्शन में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास में आम जनता उत्साह के साथ पहुंच रही। दिव्यांगजनो के लिए पृथक से व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिल रहे है। मुख्यमंत्री बड़े ही धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण भी हो रहा ।

मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में बाईक चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। बाईक मालिक के पास ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान आ रहा है। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी भूपेंद्र साहू मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी व्यथा बताई। भूपेन्द्र ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बाइक चोरी हो गई। अब दिक्कत यह है कि जिसने वह बाइक चुराई है वो व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है और दो बार उनके पास दो हजार रुपए का चालान आ गया है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बाइक मालिक की बाइक दिलाने के संबंध में भी कार्रवाई करें और उन पर जो चालान आया है उसे मुक्त करने के संबंध में कार्रवाई करें।

झोलाछाप डॉक्टर के शिकार अनुज ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी अनुज बंजारे अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर ने 1700 रुपए लेकर प्लास्टर किया।

आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से किया गया है, जिसके कारण हाथ में मवाद और सूजन आ गया है। वहां से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। बेटे का इलाज के लिए एम्स रायपुर गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हाथ कभी ठीक नहीं होगा और अब उसका बायां हाथ काम करना बंद कर दिया है ।

एम्स से वापिस आकर ईलाज के लिए हम उसी डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने 3 माह तक फिजियोथैरिपी करवाने कहा। हमने फिजियोथैरिपी करवाया पर फ़िर भी हाथ में कोई सुधार नहीं हुआ और अब ईलाज से उसने मना कर दिया। मैने डॉक्टर के खिलाफ एफ आई आर कराया है, परंतु अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

किसान ने कहा, पटवारी से हूं हलाकान, मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जनदर्शन में नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पौंसरी के किसान अशोक रजक आए। उन्होंने कहा कि मेरे गांव के पटवारी के पास एक काम के लिए आवेदन दिया। कई दिनों तक संपर्क के बावजूद काम नहीं हो पा रहा इससे मैं हलाकान हो गया हूं।

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही बेमेतरा कलेक्टर को किसान के आवेदन की प्रगति के संबंध में जांच कर राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी देखें कि मामले में विलंब क्यों हुआ, यदि लापरवाही हुई है तो संबंधित पटवारी पर कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि जनदर्शन में जो भी राजस्व संबंधी प्रकरण आ रहे हैं। उनके निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित कलेक्टर को आवेदन फॉरवर्ड किया जा रहा है ताकि आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई की जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

कम्प्यूटर ऑपरेटर ने किसान के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर निकाली रकम, मामला पहुंचा मुख्यमंत्री जनदर्शन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल