मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को वाहन ने कुचला, तीनों की मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार बरेट उर्फ निर्मलकर (52) और संतु यादव (70) रोज की तरह रविवार सुबह करीब 5 से 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए भारतमाला हाइवे पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बलौदा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

महीने भर में दूसरा बड़ा हादसा

भारतमाला मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 15 जून को भी इसी मार्ग पर हुए भीषण हादसे में रामपुर विधायक के नाती समेत दो युवकों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप है कि भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। सड़क पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेत, गश्त और अन्य सुरक्षा उपायों की कमी के कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। फिलहा पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मॉर्निंग वॉक निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार कैंपर वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button