सशिमं नवापारा का बोर्ड एवं स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 12th में निलेश, 10th में गायत्री ने मारी बाजी, इन्होंने भी बनाया स्थान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में शिक्षा सत्र 20225-26 का स्थानीय एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार शर्मा, अध्यक्ष श्री राम जानकी शिक्षण समिति, अध्यक्षता प्रफुल्ल दुबे, व्यवस्थापक, विशेष अतिथि रविशंकर साहू, सेवा निवृत पटवारी, संजय बंगानी कार्यकारिणी सदस्य नवापारा, प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

विद्यालय के प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर ने बताया कि स्थानीय परीक्षा में कुल 303 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 136 विद्यार्थी को A ग्रेड, 88 को B, 74 को C एवं 05 को D ग्रेड प्राप्त हुए। वहीं विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि पढ़ाई में कभी आलस्य मत किजिए। सफलता का एक ही मूल मंत्र हैं कड़ी मेहनत करना। खूब पढ़िए और हमेशा आगे बढ़ते रहिए। कभी पीछे मुड़कर मत, देखना। हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान देना फिर कोई भी कार्य आपके लिए कठिन नहीं होगा।

पास होना ही महत्वपूर्ण नहीं

प्रफुल्ल दुबे ने कहा कि पास होना ही महत्वपूर्ण नहीं होता, जीवन जीने के लिए हर क्षेत्र में आगे होना चाहिए। जिसके लिए संघर्ष के पथ पर चलना जरूरी होता हैं। जीवन में सिर्फ डिग्री प्राप्त कर लेना ही आपके ईमानदार और श्रेष्ठ नेतृत्व का प्रमाण नहीं हैं। आगे बढ़ने के लिए खूब तपस्या करना करना पड़ता हैं। जननी जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान हैं। भारत माता की रक्षा हम सभी का प्रथम कर्तव्य हैं।

परीक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार वर्मा व सहायक वाल्मीकि धीवर ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। बोर्ड परीक्षा में भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए। परिणामों में कक्षा पांचवी में माही देवांगन 92%, डिगेन्द्र साहू 91%, प्रहलाद 90%, भाविका चंद्राकर 91%, खुशबु साहू 90%, रिमशा साहू 90%, थियंक जोशी 89% प्राप्त किया।

वहीं कक्षा दसवीं में गायत्री सोनकार 82%, रिम्मी गायकवाड़ 63%, सिमरन साहू 60%, कक्षा बारहवीं में नीलेश यादव 84%, गीतांजली साहू 80%, नूपुर जगने, अविनाश मारकम ने 73.67% अंक लेकर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सिद्धार्थ साहू,उदय (अ), ने 99. 33% प्राप्त कर शिशु विभाग में, योगेंद्र यादव तीसरी ने 94.7प्रतिशत प्राप्त कर प्राथमिक विभाग में, शैलेन्द्र सूर्यवंशशी ने 80.86.% से मिडिल विभाग एवं टामिनी साहू ने 90.6 % प्राप्त कर हाई विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभावान बच्चों को अतिथिगणों ने तिलक वंदन कर पुरुस्कृत किया गया। कक्षा नवम के गगन ने पूरे 235 दिन विद्यालय में अपनी उपास्थिति दी, जिसे शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक रेणु कुमार निर्मलकर ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने किया, उक्त जानकारी प्रचार प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर जिले के 17 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल, कलेक्टर ने बच्चों को दी शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button