द ग्रेसियस स्कूल में कक्षा 5वीं का परिणाम घोषित, रुद्र अग्रवाल ने किया टॉप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर स्थित द ग्रेसियस स्कूल में कक्षा 5वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
परिणाम में रॉयल रेजिडेंशियल कॉलोनी निवासी छात्र रुद्र अग्रवाल पिता कुलदीप अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्र की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्राचार्य ने रुद्र अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी निरंतर मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से ही इस तरह के शानदार परिणाम संभव हो पाते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX










