विजयादशमी पर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, रामलीला में दिया धर्म की विजय का संदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व नवापारा नगर सहित पूरे अंचल में मंगलवार को हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नवापारा के हाईस्कूल मैदान में आयोजित शाही दशहरा उत्सव में हजारों की भीड़ उमड़ी। दशहरा उत्सव समिति नवापारा के तत्वावधान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। आकर्षक रामलीला मंचन, भगवान श्रीराम की महाआरती और शानदार आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। रावण दहन होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

रामलीला मंचन के बाद हुआ रावण दहन

हाईस्कूल मैदान में आयोजित शाही दशहरा उत्सव को लेकर सुबह से ही नगरवासियों में उत्साह रहा। शाम होते ही मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी। रावण दहन से पहले रामायण मंडली के कलाकारों ने आकर्षक रामलीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के प्रसंग ने दर्शकों को बांधे रखा। इसके बाद भगवान श्रीराम की महाआरती की गई।

रात करीब 9.30 बजे रावण दहन किया गया। जैसे ही रावण के पुतले पर अग्निबाण चलाया गया, विशाल पुतला आग की लपटों में घिर गया। इसके साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। रावण दहन का नजारा देखने के लिए बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुतले को जलते देख लोगों ने उत्साह के साथ जय श्रीराम के उद्घोष किए।

सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश

दशहरा उत्सव में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज और नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने नगरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

अतिथियों ने कहा कि कि अहंकार और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और अच्छाई की ही होती है। विजयादशमी का पर्व हमें अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।

समिति ने किए व्यापक इंतजाम

शाही दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए दशहरा उत्सव समिति नवापारा की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

आयोजन की सफलता में समिति के पदाधिकारी धनराज मध्यानी, अनिल जगवानी, होरीलाल साहू, उमेश यादव, सरदार जीत सिंग, प्रसन्न शर्मा, लोकनाथ सोनकर, रमेश तिवारी, सौरभ शर्मा, मुकुंद मेश्राम, रामा यादव, नागेंद्र वर्मा, संजय साहू, मंगराज सोनकर, राजा चावला, सौरभ सोनी, सौरभ सिंटू जैन और रामरतन निषाद सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

शीतलापारा के रावण भांठा में हुआ पारंपरिक रामलीला मंचन

नगर के शीतलापारा स्थित रावण भांठा में भी विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक रामलीला का आयोजन किया गया। नगर के कुम्हारपारा से पहुंची रामलीला मंडली के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। रावण वध के प्रसंग के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के बाद लोगों ने सोनपत्ती बांटकर एक-दूसरे को विजयादशमी पर्व की बधाई दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नम आंखें, भारी मन और मां से फिर मिलने की आस… जयकारों के बीच मां दुर्गा को भावुक विदाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल