दशहरा पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, मातम में बदली खुशियां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार भारी वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद पूजा का सामान पंडित के यहां छोड़कर घर लौट रहे थे। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र का है।

विसर्जन के बाद लौट रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नोनबिर्रा निवासी यशवंत गुप्ता पिता हरि गुप्ता (24) और शुभम गुप्ता (20) के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार के थे और रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, नोनबिर्रा में नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी से पूजा का सामान पंडित के यहां छोड़ने गए थे।

सामान छोड़कर वापस लौटते समय शाम करीब चार बजे रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर में पसरा मातम

विजयादशमी के दिन हुए इस हादसे ने गुप्ता परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस परिवार में कुछ समय पहले तक नवरात्रि और विसर्जन की गतिविधियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद भारी वाहन चालक के मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दशहरा घूमने पहुंचे युवक की मौत, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल