अभनपुर के बेलर में प्रथम विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 367 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि व आयुष क्वाथ वितरित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा विकासखंड अभनपुर के ग्राम बेलर में प्रथम विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच शीलादेवी टंडन, चन्द्रशेखर टंडन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
शिविर प्रभारी डॉ. विनीता सोनवानी ने बताया कि शिविर में कुल 367 मरीजों की निःशुल्क जाँच, परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। इस दौरान 211 मरीजों का ब्लड प्रेशर तथा 63 मरीजों का ब्लड शुगर परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही 150 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष क्वाथ वितरित किया गया।
योगासनों का अभ्यास कराया
शिविर में दैनिक जीवन में आयुर्वेद की दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं योग संबंधी ब्रोशर भी वितरित किए गए। योग प्रशिक्षक भुवनेश्वरी साहू ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।
शिविर को सफल बनाने में डॉ. शीतला देवी चौहान, डॉ. शशि भूषण तिवारी, डॉ. डोलानारायन पटेल, डॉ. दीप्ति श्रीवास, डॉ. अंकिता पटेल सहित चोवा राम साहू, हेमंत कुमार मेंश्राम, तोषण साहू, दुर्गा प्रसाद देवांगन, पुष्पा सोनवानी, शैलेन्द्र देवांगन, अंकित हलधर, डेमन यादव ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











