अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ योगाभ्यास का आयोजन, छात्रों ने लिया नियमित योग का संकल्प

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पीएम श्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय, गोबरा नवापारा में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य फाखरा खानम दानी के मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण विजय गिलहरे, लता साहू, सुषमा यादव, नीलम साहू, बी.एल. अवसरीया, विनोद साहनी, आलोक सिंह ठाकुर, बल्लू देवांगन, तोषराम ध्रुव, अश्विनी साहू, किशन, आरती तिवारी, शिखा, चंद्रकांत धनकर एवं हिमानी दास उपस्थित रहे।

योगाभ्यास का संचालन विद्यालय की योग शिक्षिका रश्मि साहू के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लेते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदया ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में योग दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं सकारात्मक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ग्रीन आर्मी टीम का पर्यावरण संरक्षण पर आयोजन: चित्रों और रंगोली में झलका प्रकृति प्रेम, इन बच्चों ने बनाया स्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button