मुख्यमंत्री आज जारी करेंगे बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किस्त : एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को मिलेगा लाभ, ऐसे चेक करें अपना नाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 मई बुधवार को एक लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण करेंगे। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी।
1680 प्रकरण अपील के लिए
बेरोजगारी भत्तों के आवेदन की नियमानुसार पात्रता जाँच हो रही है। जिन मामलों में भत्ता स्वीकृत नहीं किया गया है। उन्हें अपील का अधिकार दिया गया है। 1680 प्रकरण अपील के लिए कलेक्टरों के समक्ष प्रस्तुत किये गये हैं। इनमें से 187 प्रकरणों में भत्ता स्वीकृत कर लिया गया है। 493 प्रकरण अस्वीकृत कर दिये गये हैं तथा 1001 प्रकरण लंबित है। पोर्टल में भी आनलाईन शिकायत करने की व्यवस्था दी गई है। इसमें 2942 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से 1425 शिकायतें निराकृत कर दी गई है। शेष के निराकरण पर कार्रवाई की जा रही है।
1701 युवाओं का प्रशिक्षण भी आरंभ
युवा जब बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन भर रहे हैं तब उन्हें प्रशिक्षण का विकल्प भी दिया जा रहा है ताकि उन्हें नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके। अब तक 1701 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। लाइवलीहुड कालेज सहित 33 संस्थानों में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल