सोन के नथनी ने मचाया यू ट्यूब पर धमाल 158 दिन में 52 मिलियन व्यू

पद्मश्री मदन चौहान और फिल्मकार सतीश जैन ने कलाकारों को किया सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ):- लोगों द्वारा आजकल छत्तीसगढ़ी म्युजिक एल्बम काफी पसंद किए जा रहे हैं।जिसकी धमक बालीवूड तक भी पहुच चुकी है । बालीवूड के कलाकार भी सोशल मीडिया मे इनके संगीत पर अपने रील्स शेयर कर रहे है।

ऐसा ही एक एल्बम है सोन के नथनी।यह एल्बम पिछले साल दिसंबर में क्रिएटिव विजन यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और 158 दिन में लगभग 52 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। प्रोड्यूसर दिग्विजय वर्मा ने सोमवार शाम गढ़कलेवा में एक सम्मान समारोह आयोजित किया।

इसमें उन सभी कलाकारों का सम्मान किया गया जो इस गीत से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे।बतौर अतिथि पद्मश्री मदन चौहान और फिल्मकार सतीश जैन ने शिरकत की। अतिथियों ने सभी कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। चौहान ने कहा कि कम समय में किसी गाने को इतनी प्रसिद्धि मिलना छत्तीसगढ़ी संगीत के लिए अच्छे संकेत हैं। जैन ने कहा, जब कोई काम दिल से किया जाए तो उसके ऐसे ही नतीजे आते हैं।

मकसद छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देना

प्रोड्यूसर दिग्विजय वर्मा ने बताया, मैंने दो साल तक हैदराबाद में टू डी, थ्री डी कैरेक्टर एनिमेशन की पढ़ाई की। एक प्रोजेक्ट के लिए रायपुर लौटा तो दोबारा हैदराबाद नहीं गया। मीडिया स्टडीज में एमफिल के बाद संगीत की दुनिया में कदम रखा। अब तक मैं लगभग 400 एल्बम बना चुका हूं। छत्तीसगढ़ की पहली एनिमेशन शॉर्ट फिल्म बनाई। शुरू से ही मेरा मकसद गीतों के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाना रहा है।

इनका हुआ सम्मान

गीतकार डायरेक्टर चंदन दीप, संगीतकार मनोज यादव, सिंगर डिमान सेन और कंचन जोशी, अभिनेता जीत्तू दुलरवा, अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा, कैमरा एडिटर टामेश्वर देव ,कलाकार होमेश साहू, रिदम अरेंजर विनय ठाकुर, बांसुरी शहनाई वादक सतीश सिन्हा, मेकअप चोवा राम साहू, कलाकार हर्षिता चंद्राकर, जया , रामदेव साहू, गुरु निहाल , गीतकार दास मनोहर और चम्पेश्वरगिरी गोस्वामी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल