Instagram में डाली छात्रा की अश्लील फोटो: मां ने देखा तो उड़े होश, सच्चाई सामने आने के बाद पहुंचे थाना, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- पूरा देश अब सोशल मीडिया की ओर खींचा जा रहा है। स्मार्टफोन आने के बाद से सोशल मीडिया का प्रयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं और जैसे-जैसे इसका प्रयोग बढ़ रहा हैं, वैसे-वैसे लगातार क्राइम बढ़ते जा रहा है। एक ओर जहां लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की घटनाएं हो रही है तो वहीं दूसरी ओर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने का भी मामला लगातार सामने आ रहा है। आसामाजिक तत्व के लोग इसका दुरूपयोग कर रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई से हैं जहां एक एक आरोपी ने छात्रा की फोटो में कांटछांट कर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने 11 वीं छात्रा की इंस्टाग्राम से फोटो निकालकर एडिटिंग की। फिर अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। जब उस फोटो को छात्रा की मां ने देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने बेटी से पूछा, तो उसने पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद मामले की शिकायत जामुल थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509(ख), 67(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।

अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किया अपलोड

जानकारी के अनुसार 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की किसी ने इंस्टाग्राम से फोटो निकाली। इसके बाद उसे एडिट कर फोटो न्यूज बनाई। इसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करके वायरल कर दिया। इधर जब घरवालों ने बेटी की ऐसी तस्वीर देखी, तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बेटी से पूछताछ की, तो उसने कुछ भी जानकारी होने से मना किया। जिसके बाद घर वालों को फोटो पर शक हुआ। छात्रा की मां ने जब उस फोटो को गौर से देखा तो पता चला कि यह फोटो कांटछांट कर लगाया गया है। इसके बाद परिजन जामुल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: महिला से रेप, शादी का प्रलोभन देकर करता रहा शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल