गाउन और मुखौटा पहने चोरों का गिरोह सक्रिय, ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवरात चोरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गाउन और मुखौटा पहने चोर गिरोह ने ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस गिरोह की तलाश में जुट गई है। पूरा मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के कोटमीसोनार निवासी संजय सोनी रोजाना की तरह रविवार देर शाम ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। कुछ ही देर में यह खबर व्यापारियों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी वीडियो को खंगाला। जिसमें 5 चोर शटर तोड़कर अंदर घुसते नजर आए, फिर दुकान के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात बोरी में भरकर ले गए।

पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। चोर गिरोह गाउन और नकाब पहनकर चोरी करने आया था। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह पहचान छिपाने गाउन और मुखौटा लगाकर आए थे। दुकान मालिक के मुताबिक चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात चुराए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने की चोरी हुई है।

बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वॉड की जांच के बाद ही चोरी हुए जेवरातों का पता चल पाएगा। इसलिए फिलहाल चोरी हुए जेवरातों की सही कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि गिरोह तक पहुंचा जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में फिल्मी स्टाइल में डकैती: परिवार को बंधक बनाकर 8 लाख कैश और 10 लाख के जेवर चोरी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल