राजिम से लापता छात्रा बस्तर से बरामद, शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र से लापता हुई छात्रा करीब 40 दिनों बाद बस्तर से सुरक्षित बरामद कर ली गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा 20 अगस्त से लापता हुई थी। छात्रा का कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस टीम छात्रा तक पहुंची। बेटी के लंबे समय से लापता रहने के कारण परेशान परिजनों को उसके मिलने से राहत मिली है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।
शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप
जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपक यादव ने नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। छात्रा के लापता होने की सूचना के बाद से ही फिंगेश्वर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही थी।
मोबाइल लोकेशन ने खोला रास्ता
जांच के दौरान पुलिस ने मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। मोबाइल लोकेशन से मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम बस्तर जिले पहुंची, जहां से छात्रा को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बरामद नाबालिग छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: नहर पोल में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका











