रायपुर में 50 लोगों के लापता होने से मचा हड़कंप! पुलिस की जांच में निकली चौंकाने वाली कहानी, 39 मिले… 11 अब भी लापता!

रायपुर में 50 लोगों के लापता होने से मचा हड़कंप! पुलिस ने खोला राज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में लापता व्यक्तियों की तलाश को लेकर रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की लगातार पतासाजी और समन्वित कार्रवाई के चलते अब तक 39 लापता व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है। वहीं, शेष 11 व्यक्तियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से लंबे समय से अपनों की तलाश कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देशन तथा एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया। सेंट्रल जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज 50 गुमशुदगी के प्रकरणों की समीक्षा कर पुलिस टीमों को लगातार तलाश और जांच के निर्देश दिए गए थे।

सात थानों में चलाया गया विशेष अभियान

पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाने के 5 मामलों में 4, गोलबाजार के 4 में 3, मौदहापारा के 12 में 11, गंज के 7 में 4, सिविल लाइन के 10 में 6, तेलीबांधा के 8 में 7 और देवेंद्र नगर के सभी 4 मामलों में लापता व्यक्तियों को खोज लिया गया है।

ये वजह आई सामने

जांच में सामने आया कि सभी लोगों के लापता होने के पीछे अलग-अलग व्यक्तिगत और पारिवारिक कारण थे। कुछ लोग रोजगार की तलाश में बाहर चले गए थे, तो कुछ पारिवारिक नाराजगी के चलते घर छोड़कर चले गए। वहीं, मानसिक अस्वस्थता के कारण परिवार से बिछड़ने, प्रेम संबंधों और विवाह के चलते घर से जाने के मामले भी सामने आए हैं। कुछ लोग नवरात्रि के दौरान परिजनों को बिना बताए डोंगरगढ़ दर्शन के लिए चले गए थे। उनके परिजनों ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुमशुदगी में FIR दर्ज होने का मतलब अपहरण नहीं

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में इन मामलों को एक साथ कई लोगों के अपहरण की घटनाओं के रूप में प्रस्तुत करने वाली भ्रामक जानकारी सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, 22 मई 2026 के बाद प्राप्त गुमशुदगी की सूचनाओं पर माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर तलाश और जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही दिन में सैकड़ों लोग गायब! वायरल खबर से मचा हड़कंप, रायपुर पुलिस ने बताई सच्चाई-VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल