बहू की शर्मनाक हरकत: ससुर के साथ कर दिया खौफनाक कांड, चार आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, एक बहू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया, फिर बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र का है।
रात में घर पहुंचकर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, 3 और 4 जुलाई की दरम्यानी रात आरोपी मोटरसाइकिल से ग्राम बोड़ाजोर निवासी चुगरू प्रधान (70) के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद चारों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए गए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
घर में बंधे मिले बुजुर्ग
4 जुलाई को चुगरू प्रधान अपने घर में मृत मिले। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और उनकी बहू सुगंती बेसरा (36) के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बहू ने अपने तीन परिचित युवकों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश और वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का फट्टा, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए।
चारों आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद चारों आरोपियों मृतक की बहू सुगंती बेसरा (36) समेत साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) रोहित सिंह (21) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
इंटरकास्ट लव मैरिज से नाराज ससुर ने की बहू की हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका शव, सामने आया खौफनाक सच











