खबर का असर: गरियाबंद में वायरल ऑडियो मामले पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पटवारी निलंबित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में कथित रिश्वतखोरी के ऑडियो-वीडियो वायरल होने की खबर प्रकाशन के बाद ने प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर बीएस उईके ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वायरल ऑडियो से मचा था बवाल

मामला छुरा क्षेत्र के हल्का नंबर 28 और अतिरिक्त हल्का नंबर 36 में पदस्थ पटवारी खेमचंद साहू से जुड़ा है, जिसका कथित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल क्लिप में पटवारी द्वारा नक्शा काटने के एवज में रिश्वत मांगने और “ऊपर तक पैसे पहुंचाने” की बात कही जा रही थी। इतना ही नहीं, बातचीत में “बियर लाने” जैसी मांग भी सामने आई, जिससे प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।

कलेक्टर ने लिया सख्त संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने छुरा तहसीलदार मयंक अग्रवाल को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। वहीं प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर पटवारी खेमचंद साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) निर्धारित किया गया है और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

जांच के दायरे में आ सकते हैं और अधिकारी

बता दें कि वायरल ऑडियो में तहसीलदार और आरआई तक पैसे पहुंचाने की बात सामने आने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ लिया था। वहीं मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। अब पटवारी के निलंबन के बाद जांच का दायरा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या कार्रवाई केवल पटवारी तक सीमित रहेगी या कथित रूप से जुड़े अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी?

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में फिर भ्रष्टाचार का बवाल: अब पटवारी का ऑडियो-वीडियो वायरल, पैसे के साथ बियर की भी डिमांड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button