पति को शराब लेने भेजा, पत्नी की लूट ली इज्जत, परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिचित युवक ने महिला के पति को शराब लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया और फिर घर में अकेली महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के कई महीनों बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घटना 23 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। पीड़िता अपने पति के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान सुधीर नामक एक परिचित युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने पहले महिला के पति को 100 रुपये देकर शराब लाने के लिए बाहर भेज दिया। पति के घर से निकलते ही आरोपी की नीयत बदल गई और उसने घर में अकेली महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी। करीब आधे घंटे बाद जब उसका पति वापस लौटा, तब बदहवास महिला ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। लेकिन सामाजिक लोकलाज, बदनामी और डर के कारण दंपत्ति ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से पीड़िता लगातार मानसिक तनाव और भय में जी रही थी। आखिरकार परिवार के लोगों से चर्चा और हिम्मत जुटाने के बाद रविवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ कापू थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुधीर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो ससुराल में भेजने की धमकी देकर अपहरण, 10 दिनों तक किया रेप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button