संदिग्ध अवस्था में मिली नवविवाहिता की लाश, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक नवविवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा रोड में एक नवविवाहित महिला की लाश उसके ही बेडरूम में पंखे पर लटकी हुई मिली है। कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि मृतिका का नाम पूजा सेन है। दो वर्ष पहले महिला का विवाह हुआ था और उसका एक बच्चा भी है। मृतिका की लाश उसके ही बेडरूम में पंखे से लटकी मिली है। महिला नवविवाहिता होने से कारण तहसीलदार को बुलाकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। कमरे से सोसाईड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पुछताछ कर रही है। मायके पक्ष का भी बयान लिया जा रहा है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।
आत्महत्या से जुड़ी अन्य खबरे भी पढ़े…

स्कूली छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस, इस बात की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल