जमीन को लेकर महिलाओं के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जगदलपुर शहर के शहीद गुंडाधुर वार्ड में नजूल जमीन पर बने मकान को लेकर जमकर विवाद हो गया। यहां दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें बाल खींचने और लात-घूंसे चलने की घटना सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, विवाद मकान के स्वामित्व और किरायेदारी को लेकर शुरू हुआ। एक पक्ष की प्रेमलता बघेल का कहना है कि उन्होंने मकान बनाकर बालो कश्यप को किराए पर दिया था, जबकि दूसरे पक्ष की बालो कश्यप का दावा है कि मकान उसी का है और वह कई वर्षों से वहां निवास कर रही है।
बताया जा रहा है कि जब एक पक्ष द्वारा कच्चे मकान को पक्का बनाने का कार्य शुरू किया गया, तब विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और जमकर हाथापाई की। बीच-बचाव के दौरान वार्ड की पार्षद गायत्री बघेल के साथ भी झूमाझटकी होने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी तामेश्वर चौहान ने बताया कि मकान नजूल जमीन पर बना है और इस संबंध में मामला जगदलपुर तहसील कार्यालय में विचाराधीन है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। अगले सप्ताह इस मामले में पेशी भी निर्धारित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX











