राजिम कुंभ कल्प : रविवार को उमड़ा जनसैलाब, पुल पर गाड़ियों की लगी लंबी कतारे, चारों तरफ दिखी भीड़ ही भीड़

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- माघ पूर्णिमा 24 फरवरी से शुरू हुए राजिम कुंभ कल्प मेला के 9वें दिन रविवार को भारी भीड़ रही। रविवार अवकाश होने के कारण दर्शक एवं श्रद्धालुगण मेला का आनंद लेने राजिम पहुंचे। राजिम कुंभ कल्प में देखते ही देखते जनसैलाब उमड़ पड़ा । हर तरफ भीड़ देखी जा रही थी। चाहे वह मीना बाजार, मंदिर, संगम नदी हो या फिर महोत्सव मंच। जानकारी के मुताबिक यह भीड़ प्रतिदिन महाशिवरात्रि तक बढ़ती ही जायेगी।

लगी रही लंबी कतारें

त्रिवेणी संगम के बीच में स्थित श्री कुलेश्वर महादेव तथा भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही । भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को लाइन मे लगकर भगवान के दर्शन करने पड़े। श्रद्धालुओं को दर्शन करने घंटो का इंतजार करना पड़ा।

पहुंच रहें देश भर से श्रध्दालु

राजिम कुंभ कल्प की पहचान सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है बल्कि देश-विदेश में इनकी ख्याति आज भी बरकरार है। मेला देखने आये बिलासपुर के राधेश्याम और उसके दोस्तों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के राजिम कुंभ आकर हमें बहुत आनंद आया। हम प्रतिवर्ष राजिम पहुंचकर मेला का आनंद लेते हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम कुंभ का दर्जा देकर छत्तीसगढ़ के वैभव को पुनः लौटाया है। इस बार मेले में कई प्रकार का नयापन देखने को मिल रहा है। जगह-जगह भगवान श्रीराम के कटआउट देखकर मेला का माहौल राममय नजर आ रहा है। दुर्ग जिले से पहुंचे लक्ष्मीन बाई, तुलसी, दलौरिन बाई ने बताया कि मेला में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अच्छी व्यवस्थाएं की गई है।

मीना बाजार हुआ गुलजार

मीना बाजार मेलार्थियों से गुलजार रहा। सुबह 11 बजे से लोगों के आने जाने का जो क्रम शुरू हुआ दोपहर 2 बजे तक अच्छी खासी भीड़ देखी गयी। शाम तक तो धक्का मुक्की की स्थिति निर्मित हो गयी थी। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस के जवानों ने व्यवस्था संभाली। रेंजर झुला, आकाश झुला, डिस्को झुला, टोरा-टोरा, ड्रैगन झुला के साथ मिठाई दुकानो, क्राफ्ट की दुकानो मे भीड़ ज्यादा रही । 

गाड़ियों का बदला रूट

भीड़ को देखते हुए गाड़ियों का रूट बदला गया। इस बार पार्किंग के लिए राजिम पहुंचने वाले प्रत्येक सड़कों पर व्यवस्था की गयी है। राजिम पुल के बीच में बैरीकेट्स लगाकर आने जाने के लिए डिवाइड किया गया है। बड़े मालवाहक गाड़ियों को शहर के बाहर वाले रास्ते से निकाला जा रहा है। यात्री गाड़ियां में भी काफी भीड़ रही। रायपुर, महासमुन्द, गरियाबंद, धमतरी से राजिम आने वाली बसे ठसाठस रहीं।

राजिम पहुंचने वाले सभी मार्गों में ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती रही। नवापारा बस स्टैण्ड से लेकर चंपारण चौंक, मैडम चौक, राजिम पुल, पं. श्यामाचंरण शुक्ला चौक, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, सुभाष चौक, महासमुंद मार्ग पर शिवाजी चौक, श्रीराम चौक, मंडी चौक, गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवर्धन चौक, महामाया चौक, राजिम भक्तिन माता चौक, चौबेबांधा तिराहा आदि पर ऐसी भीड़ पहली बार देखी गई। पांच मिनट के रास्ते मे भी एक घंटे से ज्यादा समय लगा। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

विराट संत समागम उद्घाटन : राजिम कुंभ संस्कृति का प्रमाण है – शंकराचार्य श्री सदानंद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल