राजिम में बाढ़ की समस्या पर पार्षद तुषार कदम की पहल, विधायक रोहित साहू को सौंपा ज्ञापन

समस्याओं पर उठी स्थायी समाधान की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ और अत्यधिक बारिश से उत्पन्न जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर नगर पालिका परिषद राजिम के पार्षद तुषार कदम ने विधायक रोहित साहू को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जलभराव प्रभावित वार्डों का तकनीकी सर्वे कराने, क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों का आकलन कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा एवं राहत दिलाने तथा नदी तटबंध और एनीकट की क्षतिग्रस्त संरचनाओं की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई है।

पार्षद ने ज्ञापन में बताया कि हालिया बाढ़ और अत्यधिक वर्षा के कारण राजिम नगर के विभिन्न वार्डों में जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हुई, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाढ़ के चलते कई परिवारों के कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं नदी तटबंध और एनीकट के विभिन्न हिस्सों में भी टूट-फूट एवं क्षति होने की बात सामने आई है। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति से जन-धन की हानि कम करने के लिए स्थायी उपाय किए जाने की आवश्यकता जताई है।

जलभराव वाले क्षेत्रों का हो तकनीकी सर्वे

ज्ञापन में राजिम नगर के उन क्षेत्रों और वार्डों का तकनीकी सर्वे कराने की मांग की गई है, जहां बारिश एवं बाढ़ के दौरान बार-बार जलभराव की स्थिति बनती है। पार्षद ने नालियों और नालों की सफाई, जरूरत के अनुसार नई नालियों के निर्माण, पुरानी नालियों के चौड़ीकरण एवं गहरीकरण तथा कलवर्ट और पुलिया की क्षमता में सुधार कराने का सुझाव दिया है। साथ ही जल निकासी के अवरुद्ध मार्गों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।

क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग

बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित कच्चे मकानों और गरीब जरूरतमंद परिवारों को राहत दिलाने के लिए राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के माध्यम से तत्काल स्थलीय निरीक्षण और सर्वे कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि मकानों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कर पात्र प्रभावित परिवारों को शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार मुआवजा एवं राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

इसके अलावा पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पात्र हितग्राहियों को आवास संबंधी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने की मांग भी रखी गई है, ताकि प्रभावित परिवारों को दोबारा सुरक्षित आवास मिल सके।

नदी तटबंध और एनीकट की मरम्मत पर जोर

पार्षद तुषार कदम ने नदी तटबंध एवं एनीकट की क्षतिग्रस्त संरचनाओं का संबंधित विभागों से तकनीकी निरीक्षण और विस्तृत सर्वे कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल मरम्मत और संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण कराया जाए। भविष्य में बाढ़ के दौरान दोबारा नुकसान की आशंका कम करने के लिए तटबंधों की मजबूती, कटावरोधी कार्य और आवश्यक सुरक्षा संरचनाओं का निर्माण भी कराया जाना चाहिए।

विधायक से शीघ्र पहल करने का आग्रह

पार्षद ने विधायक रोहित साहू से आग्रह किया है कि राजिम नगर के नागरिकों की सुरक्षा और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। ज्ञापन में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, प्रभावित परिवारों को राहत और नदी तटबंध एवं एनीकट की सुरक्षा को राजिम के हित में महत्वपूर्ण बताया गया है।

अब देखना होगा कि ज्ञापन में उठाए गए इन मुद्दों पर संबंधित विभाग कब तक सर्वे और मरम्मत की प्रक्रिया शुरू करते हैं तथा प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम में जलभराव के बीच फँसे 16 दिव्यांग बच्चे, पार्षद तुषार कदम ने प्रशासनिक टीम संग संभाला मोर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल