राजिम में जलभराव के बीच फँसे 16 दिव्यांग बच्चे, पार्षद तुषार कदम ने प्रशासनिक टीम संग संभाला मोर्चा

विधायक रोहित साहू ने भोजन की व्यवस्था कर बच्चों से की मुलाकात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शनिवार की सुबह करीब 10 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 01 स्थित अनुराग मनोविकास केंद्र में भवन के भीतर जलभराव के कारण 16 दिव्यांग बच्चे फँस गए। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद तुषार कदम ने प्रशासन एवं नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, तहसीलदार डिंपल ध्रुव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। संयुक्त टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी 16 दिव्यांग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद बच्चों को तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई गई तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की गई।

विधायक ने कराई भोजन की व्यवस्था

वहीं, राजिम विधायक रोहित साहू ने घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सहायता करते हुए बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। विधायक रोहित साहू ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की आवश्यकताओं के संबंध में अधिकारियों एवं संबंधित टीम से भी जानकारी ली।

पार्षद तुषार कदम ने प्रशासन, नगर पालिका एवं स्थानीय टीम के साथ समन्वय करते हुए रेस्क्यू कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। संकट की इस स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button