आम महोत्सव : रायपुर में आया दुनिया का सबसे मंहगा आम : कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में पहली बार आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। रायपुर के जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में आयोजित इस महोत्सव में 200 से अधिक किस्मों के आम देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी में 2 लाख 70 हजार प्रति किलो का ’मियाजाकी’ (Miyazaki) आम सबसे ज्यादा खास है।
आपको बता दें कि ‘‘मियाजाकी’’ (Miyazaki) आम दुनिया का सबसे मंहगा आम है, जो जापान में उगाया जाता है। इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किग्रा तक है। कोल इंडिया के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने इस आम को विश्रामपुर क्षेत्र के कमलपुर बाग स्थित अपने बाग में लगाया है और प्रदर्शनी के लिए 639 ग्राम का आम लेकर आए हैं, जिसकी कीमत एक लाख 82 हजार रुपये है. है।
उन्होंने बताया कि यह आम आसानी से उत्पादित नहीं किया जा सकता। जापान की मिट्टी और वातावरण मियाजाकी आम के उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसलिए आम की कीमत बहुत ज्यादा है।
’मियाजाकी’ की यह है खासियत
‘‘मियाजाकी’’ (Miyazaki) आम जापान में उगाया जाता है और यहां के शहर ’मियाजाकी’ (Miyazaki) के नाम पर ही इसका नाम रखा गया है। राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनके पास इस प्रजाती के दो पेड़ हैं और पहला फल वे रायपुर लेकर आए हैं। इस आम की खासियत यह है कि फल का जो हिस्सा सूर्य की रोशनी की ओर होता है, उसका स्वाद अलग और जिस हिस्से पर रोशनी नहीं पड़ती उसका टेस्ट कुछ अलग होता है।
आम महोत्सव का आज अंतिम दिन
आम महोत्सव में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न वैराटियों के आम समेत अन्य राज्यों अहमदाबाद, लखनऊ, महाराष्ट्र, हैदराबाद आदि जगहों से लगभग 200 किस्मों के आमों की प्रदर्शनी सजी हुई है। वहीं खास लखनऊ के आम और आम के पौधे दोनों ही विक्रय के लिए उपलब्ध है। प्रदर्शनी में रेशमी, बारहमासी, चौसा, कृष्णाभोग, केशर, चंदा, लंगड़ा, अंबिका, आम्रपाली, केसर, लालबाग, हिमायत, मल्लिका, दशहरी, खस उल खस सहित विभिन्न आमों की प्रदर्शनी देखने को मिल रही है।

देखे वीडियो :-

Related Articles

Back to top button