प्रेमिका से मिलने पहुुंचा प्रेमी की जमकर पिटाई, युवती के परिजनों ने पीट-पीटकर किया अधमरा, वीडियो हुआ वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक की बेदम पिटाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, जिसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई। युवती के साथ युवक को देख परिजन आक्रोशित हो गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक को कई गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की के परिजन और ग्रामीण उसे पीटते नजर आ रहे हैं। मामले की थाने में कोई शिकायत नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के डूंडा गांव का रहने वाला मनीष वर्मा राजनांदगांव के रंगकठेरा की रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल एक साथ काफी समय बिताए। वे घूमने भी गए उसके बाद शाम को जब मनीष अपनी प्रेमिका को उसके घर छोड़ने जा रहा था, तभी गाँव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया। जिसके बाद पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। कपड़े भी फाड़ दिए गए।

मारपीट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद युवक के परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया। फिलहाल मनीष की हालत ठीक है। परिजनों ने युवक की ही गलती मान कर इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कमरे में लगाई फांसी, दोनों को कमरे में एक साथ पकड़ा, परिजनों ने कर दी पिटाई फिर बाहर से लगा दी कुंडी

Related Articles

Back to top button