नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कमरे में लगाई फांसी, दोनों को कमरे में एक साथ पकड़ा, परिजनों ने कर दी पिटाई फिर बाहर से लगा दी कुंडी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- रायपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के घर में प्रेमी जोड़ों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने युवती और युवक को कमरे में एक साथ पकड़ लिया, इसके बाद लड़के की पिटाई कर दी और दोनों में कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

प्रेमी पहुंचा था प्रेमिका से मिलने

जानकारी के अनुसार तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखना सोमनाथ वार्ड क्रमांक 1 में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव कमरे में एक साथ सीलिंग फेन (पंखा) में लटकी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी गई। इस दौरान पुलिस के जांच में पता चला कि मृतक सन्नी साहू अपनी 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शुक्रवार रात 9 बजे उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में घुसे थे। लड़की के परिजनों ने दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया, तो लड़के की बेदम पिटाई कर दी। जिससे लड़के का सिर फूट गया।

दोनों को कमरे में कर दिया था बंद

इस मारपीट के बाद घर वालों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी थी। कमरे के अंदर बंद लड़का और लड़की घबरा गए और उन्होंने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद लड़की की मां ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। जब अंदर से आवाज आनी बंद हो गई तो घर वाले दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तो दोनों को फांसी पर झूलते हुए पाया। इसके बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस को सूचना दी गई।

लड़की के मां, चाचा और बड़े पिता गिरफ्तार

लड़की की मां, चाचा और बड़े पिता गिरफ्तार

इस मामले में तिल्दा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नाबालिग लड़की की मां कृति वैष्णव, चाचा मुकेश वैष्णव और बड़े पिता चंदू वैष्णव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लगभग 7 माह पहले घर छोड़कर प्रेमी जोड़ा भाग गया था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव, पास में मिले सामान, इस बात की आशंका, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल