संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में इन पदों पर होगी भर्ती, इस लिंक से डाउनलोड करें आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। जिनमें राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर हेतु वार्डन (पुरूष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोरकीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 02 पद शामिल हैं। इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं।

संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम ने बताया कि विभागीय सेटअप अनुसार ऐसे सभी रिक्त पद जिन पर वित्त विभाग से भर्ती की अनुमति प्राप्त है, उन पर जल्द से जल्द भर्ती की कार्यवाही सम्पन्न कराई जाएगी। संविदा के रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त नियमित पदों पर लोक सेवा आयोग तथा व्यापम के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा।

उपर्युक्त उल्लेखित संविदा के रिक्त पदों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि 29 नवम्बर 2024 तक शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से जमा करा सकते हैं।

प्राप्त आवेदनों पर विभागीय भर्ती नियमों के अनुरूप भर्ती समिति की अनुशंसा पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए संचालक ने भर्ती समिति का गठन कर दिया है। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र एवं विस्तृत विज्ञापन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विभागीय वेबसाइट और संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : आवास मित्र भर्ती के लिए दस्तावेज़ सत्यापन 22 एवं 23 नवंबर को

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल