अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक इंजन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डारआमा निवासी दौलत राम धनवार अपने ट्रैक्टर से किसी काम से घर से निकला था। देर रात करीब 1 बजे वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान बारिश के चलते सड़क फिसलन भरी हो गई थी और रास्ता संकरा होने के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दौलत राम ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वह दाना लेकर घर लौट रहा था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद हादसे की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button