पालतू कुत्ते ने युवक के गुप्तांग को काटा, पत्नी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, कुत्ते मालिक पर FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गार्डन में टहलने निकले एक युवक पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में युवक के बाएं हाथ की कोहनी और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार अटल विहार कॉलोनी निवासी विजय गायकवाड (32) 2 मई की रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद रोज की तरह कॉलोनी के गार्डन में टहलने गए थे। इसी दौरान प्रिया सोनवानी अपने पालतू कुत्ते को बिना किसी सुरक्षा उपाय के खुले में घुमा रही थी। अचानक कुत्ता दौड़कर आया और विजय गायकवाड पर हमला कर दिया।
हमले में युवक के बाएं हाथ की कोहनी और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसने परिचित को फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद उसे तत्काल शासकीय अस्पताल आरंग ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद पीड़ित की पत्नी ने आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कुत्ता मालिक की लापरवाही बताते हुए उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने कुत्ते मालिक प्रिया सोनवानी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 291 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
पत्नी ने दांत से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला











