NSUI नेता ने छात्रा से किया दुष्कर्म: घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर किया रेप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- NSUI के एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर कालेज छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। कोतवाली थाने में आकर लड़की ने पुलिस को बताया कि NSUI प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन ने उसके साथ गलत हरकत की है। पुलिस फौरन इस मामले में एक्शन लेते हुए रुहाब को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर थाने का है।
कांकेर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर की ही रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने इसके खिलाफ शिकायत की है। लड़की का दावा है कि अपनी मीठी बातों में उलझाकर रुहाब ने दोस्ती की फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुछ महीने पहले कॉलेज में एडमिशन के वक्त रुहाब ने उनकी मदद की थी। इसके बाद फोन पर अक्सर बातें किया करता था। बुधवार को मिलने के बहाने रुहाब ने लड़की को बुलाया। पढ़ाई और कॉलेज की बातें करने लगा, इसके बाद घूमकर आते हैं कहकर कार में बिठा लिया।
लड़की ने बताया कि रुहाब जबरन उसे अपने साथ सिंगारभाठ के जंगलों में लेकर गया। वहां गाड़ी रोक दी और दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में किसी से कुछ न कहने की धमकी लड़की को दी। मगर लड़की ने इस मामले में शिकायत कर रुहाब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुरुवार को रुहाब को गिरफ्तार कर लिया गया।

Google News

Related Articles

Back to top button