जतमई माता मंदिर में 10 अक्टूबर को होगा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, विधायक रोहित साहू होंगे मुख्य अतिथि

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत प्लास्टिक मुक्त जतमई का संकल्प

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर को जतमई माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त-सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गरियाबंद वनमंडल द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम शनिवार को सुबह 8 बजे जतमई माता मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भी जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से जतमई क्षेत्र को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। गरियाबंद वनमंडल ने जिलेवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेवा संकल्प अभियान: राजिम में 9 अक्टूबर को होगी महानदी मैया की भव्य आरती, आरु साहू की सांस्कृतिक संध्या से सजेगी शाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button