नहर किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस, इस बात की जताई आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नहर किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास नहर किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के कुर्मीपारा निवासी हरिशंकर वैष्णव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब 15 दिन पहले अपने परिचित दुष्यंत चंद्राकर के पास तखतपुर आया हुआ था, जो स्थानीय पॉलिटेक्निक संस्थान में लैब अटेंडेंट है। हरिशंकर पिछले कुछ दिनों से अपने मित्र के साथ ही रह रहा था।

भारी वाहन से रौंदने की आशंका

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार रात हरिशंकर घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नहर रोड किनारे उसका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वाहन ने उसे रौंद दिया होगा। हालांकि, जिस स्थान पर शव मिला है, वहां आमतौर पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होता, जिससे मामला रहस्यमय बन गया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की बाइक को मारी टक्कर, नवापारा के डीजे ऑपरेटर की मौत, शव हुआ क्षत-विक्षत-VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button